विश्व स्तनपान सप्ताह 2025: चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी की कार्यशाला में शिशु के विकास पर हुई चर्चा कर दी गई स्तनपान की जानकारियां

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025: चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी की कार्यशाला में शिशु के विकास पर हुई चर्चा कर दी गई स्तनपान की जानकारियां

प्रशासनिक रिपोर्टर| बलौदा बाजार

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अवसर पर चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिशु विकास में स्तनपान की भूमिका पर जानकारी दी गई।

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025
कार्यशाला में शामिल लोग

 

यह भी पढ़ें 👉 मुरूम खदान तालाब बनेगा नया पर्यटन हॉटस्पॉट: चौपाटी, गार्डन और स्मार्ट ठेला से सजेगा बलौदा बाजार शहर – Un Fear News

परियोजना संचालक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन और परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में स्तनपान की महत्ता और उससे जुड़ी वैज्ञानिक जानकारियों को साझा किया गया। परियोजना की परामर्शदाता सुलोचना देवांगन ने बताया कि मां का पहला दूध ‘केलोस्ट्रम’ शिशु के संपूर्ण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। यह नवजात को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है और उसके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
विश्व स्तनपान सप्ताह 2025

यह भी पढ़ें 👉राजस्व सचिव से नहीं बनी सहमति: सम्मान, सुविधा और सुरक्षा के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी – Un Fear News

उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को मां का दूध पिलाना बेहद जरूरी है। स्तनपान के दौरान मां और बच्चे दोनों के शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन का स्राव होता है, जो तनाव और चिंता को कम करता है। स्तनपान से शिशु की आंतों में अच्छे बैक्टीरिया का विकास होता है, जो लंबे समय तक उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

यह भी पढ़ें 👉 फर्जी सिम कार्ड से हुई ठगी: पीओएस संचालकों पर शुरू हुई कार्रवाई तेज, बलौदा बाजार में 4 गए जेल, कई से पूछताछ और जांच जारी – Un Fear News

कार्यशाला के दौरान भाषण, समूह चर्चा, केस स्टडी और वीडियो फिल्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं का क्षमता विकास किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

विश्व स्तनपान सप्ताह 2025
स्तनपान के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी सह लेखापाल दशोदा साहू, आउटरीच वर्कर प्रियंका मेश्राम, ट्रांजिट माइग्रेंट आउटरीच वर्कर अनिता लहरे, रिंकी देवदास, साथी शिक्षक ललिता सोनवानी, रेखा कोसले, लता सोनवानी, प्रभा, अंजलि लहरे, संगीता, धनाबाई देवांगन और सतीश गेंदले सहित अन्य सभी प्रतिभागियों का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यशाला ने स्तनपान को लेकर मौजूद भ्रांतियों को दूर करने के साथ-साथ जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित की।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *